फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: पुलिस ने दो बाइक चोरों को दबोचा, निशानदेही पर चोरी की सात बाइकें बरामद, जंगल में गड्ढा खोदकर छिपाई थीं

Fri, 12 Jun 2026 03:39 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: अतरौली पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर यूकेलिप्टस के जंगल से चोरी की सात मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार कर इनकी निशानदेही पर चोरी की सात बाइकें बृहस्पतिवार की रात बरामद की हैं। बरामद हुई बाइकें जिले के अलग-अलग इलाकों से चोरी की गई थीं। गिरफ्तार किए गए दोनों शातिरों को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। जनपद में पिछले कुछ समय से दोपहिया वाहनों की चोरी की घटनाएं तेजी से हुई थीं।

विज्ञापन

लगातार हुई घटनाओं पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सख्त नाराजगी जताते हुए वाहन चोरों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू कराया था। इसी क्रम में संडीला सर्किल के अतरौली थाने की पुलिस को एसओजी और सर्विलांस की मदद से बड़ी कामयाबी मिली है। सीओ संडीला संतोष सिंह ने बताया कि अतरौली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाइक चोरी करने में शामिल दो शातिर बाइक से जा रहे हैं।

विज्ञापन

आरोपियों की निशानदेही पर सात बाइकें बरामद
इस पर पुलिस टीम ने भटपुर के पास वाहनों की जांच का अभियान चलाया। यहां पुलिस को देखकर बाइक मोड़ने पर पुलिस ने अतरौली थाना क्षेत्र के भेरका निवासी सर्वेश कुमार उर्फ भूपे सिंह और टड़ियावां थाना क्षेत्र के गुरसंडा निवासी सीपू को गिरफ्तार कर लिया। रात में ही इनसे पूछताछ हुई, तो यूकेलिप्टस के जंगल में एक गड्ढे में छिपाकर रखी गईं सात बाइकें आरोपियों की निशानदेही पर बरामद हो गईं। पूछताछ में पता चला कि यह बाइकें जिले में अलग-अलग तारीखों में अलग अलग क्षेत्रों से चोरी हुई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें