हरदोई पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। एक वर्ष से फरार चल रहे इनामी पर पड़ोसी जनपद लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम जमुरा निवासी ममनून उर्फ गुलई पुत्र अयूब बेहद शातिर बदमाश है। 24 अक्तूबर 2018 से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। क्राइम ब्रांच के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह को सर्विलांस सेल और मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि ममनून किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।