फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: पुलिस पर घर में लूटपाट करने का आरोप, सपा प्रत्याशी की प्रस्तावक निशा देवी ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Sun, 27 Jun 2021 06:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मुन्नी देवी का प्रस्तावक बनने को लेकर नाराजगी जताते हुए गाली गलौज और मारपीट की। साथ ही प्रस्तावक से अपना नाम वापस लेने और भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बनाया।
विज्ञापन
पत्रकारों को जानकारी देतीं शांती देवी, निशा राजपूत, पदमराग सिंह यादव और जितेंद्र वर्मा जीतू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी मुन्नी देवी गौतम की प्रस्तावक मल्लावां प्रथम से जिला पंचायत सदस्य निशा देवी राजपूत ने पुलिस पर घर में घुसकर लूटपाट करने और धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि न्याय न मिला तो वे विधानसभा भवन के सामने परिवार सहित आत्मदाह कर लेंगी। 
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराग सिंह यादव के सांडी रोड स्थित आवास पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू की मौजूदगी में निशा देवी राजपूत और उनकी मां शांती देवी ने बताया कि शनिवार आधी रात के बाद मल्लावां कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह भारी पुलिस बल और कुछ स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ उनके घर में घुस आए।

सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मुन्नी देवी का प्रस्तावक बनने को लेकर नाराजगी जताते हुए गाली गलौज और मारपीट की। साथ ही प्रस्तावक से अपना नाम वापस लेने और भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मी उनके घर से पांच तोला सोने के जेवर, पचास हजार रुपये, एक क्विंटल पिपरमेंट का तेल और एक किलो चांदी के जेवर भी उठा ले गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

उनके वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। भाई की भी पिटाई की। निशा देवी ने कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो वे परिवार समेत लखनऊ में विधानसभा सभा के सामने आत्मदाह कर लेंगी। सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू ने कहा कि चुनाव में समाजवादी पार्टी का पलड़ा मजबूत है। इस लिए सत्ताधारी दल पुलिस और प्रशासन की मदद से चुनाव जीतने के लिए गलत हथकंडे अपना रहा है।

उन्होंने बताया कि बिलग्राम के पूर्व ब्लाक प्रमुख कप्तान सिंह यादव की बहू भी जिला पंचायत सदस्य हैं। उन पर भी पुलिस दबाव बना रही है। इसी तरह हरपालपुर के राजीव राजपूत पर भी पुलिस लगातार दबाव बना रही है। प्रेसवार्ता में कप्तान सिंह यादव और राजीव राजपूत भी मौजूद रहे। 

पुलिस की सुनिए
मल्लावां कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शांति देवी राजपूत के विरुद्ध कई मामले कोतवाली में दर्ज हैं। शांति देवी द्वारा गांव में शांति व्यवस्था बिगाड़े जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। रुपये, जेवर और पिपरमेंट का तेल ले जाने सहित सभी आरोप गलत हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें