फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: नर्तकियों संग पंचायत सचिव ने लगाए ठुमके, जमकर उड़ाए नोट, रातभर चला नाच-गाना, डीपीआरओ ने थमाया नोटिस

Tue, 10 Feb 2026 09:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: बिलहरी पंचायत भवन में नृत्यांगनाओं संग नाचने और नोट उड़ाने के मामले में पंचायत सचिव और प्रधान को नोटिस जारी कर एक दिन में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
पंचायत भवन में नृत्यांगनाओं संग नाचे पंचायत सचिव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले पंचायत भवन को जिम्मेदारों ने मौज-मस्ती का केंद्र बना डाला। नृत्यांगनाओं के संग डीजे की धुन पर पंचायत सचिव आदि ने ठुमके लगाए और रुपये भी उड़ाए। इसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसमें कई नर्तकियों के संग लोग नाचते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो पर जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. एससी पाठक ने प्रधान और पंचायत सचिव से जवाब-तलब किया है।

विज्ञापन

विकास खंड शाहाबाद की ग्राम पंचायत बिलहरी के पंचायत भवन में नृत्यांगनाओं संग पंचायत सचिव आदि वायरल वीडियो में नाचते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में पंचायत भवन भी साफ दिखाई दे रहा है और नाच रहे पंचायत सचिव आदि नर्तकियों के ठुमकों पर रुपये भी उड़ाते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।

विज्ञापन

http://

डीपीआरओ सख्त: प्रधान और सचिव को नोटिस

डीपीआरओ डॉ. एससी पाठक ने बताया कि वायरल वीडियो में नृत्यांगनाओं के साथ कई लोग दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो पर बिलहरी की प्रधान साधना देवी और पंचायत सचिव मनोहर लाल को नोटिस दिया गया है। दोनों से एक दिन में ही जवाब मांगा गया है। पूछा गया है कि सरकारी भवन का दुरुपयोग, पंचायत भवन में नाच-गाना कराए जाने की अनुमति आदि किससे ली गई थी। क्या ग्राम पंचायत को भी ऐसे आयोजन कराने की छूट है। जवाब मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें