फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: सड़क हादसे में एक की मौत, स्कॉर्पियो सवार लोगों ने की मारपीट-फायरिंग

Sun, 05 Feb 2023 02:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली इलाके में गंगा स्नान जा रहे श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कुचल दिया। जिससे एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवारों ने अपने अन्य साथियों को बुला कर मारपीट की और फायरिंग भी की। घायल का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


सुरसा कोतवाली इलाके के दहिती शकूरपुर गांव निवासी ठाकुर सिंह ने बताया कि उसका भाई संतराम ट्रैक्टर ट्रॉली से श्रद्धालुओं को लेकर गंगा स्नान के लिए जा रहा था। यह लोग बिलग्राम पहुंचे ही थे कुछ दूर आगे चलने पर हाईवे के किनारे उन्होंने ट्रैक्टर खड़ा किया और पेशाब के लिए संतराम व छोटे उतर गए। इसी बीच हरदोई की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दोनों को टक्कर मार दी।

जिससे संतराम (36) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छोटे गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देखकर ट्रैक्टर सवार लोगों ने चालक व अन्य लोगों को रोकने का प्रयास किया। इसी बीच स्कॉर्पियो सवार लोगों ने गांव से भी कुछ लोग बुला लिए, जिसके बाद लाठी-डंडों से मारपीट और फायरिंग की।
विज्ञापन

 
बताया जाता है कि स्कॉर्पियो सवार लोगों ने प्रधान अनुराग सिंह व अशोक निवासी इटखोरिया को रिवॉल्वर की बट से मारापीटा जिससे वह घायल हो गए। जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया। मृतक का पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायल छोटे का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें