फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइक की टक्कर से दौड़ लगा रहे किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 10 Jul 2022 11:48 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में बाइक की टक्कर से किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
किशोर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के हरपालपुर में अरवल थाना क्षेत्र के पूरारतन गांव में सड़क पर दौड़ लगा रहे किशोर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


अरवल थाना क्षेत्र के पूरारतन गांव निवासी मोहित (17) पुत्र रामवीर शनिवार शाम सड़क पर दौड़ लगा रहा था। तभी उसको हरपालपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव की तरफ से आ रहे बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में भर्ती कराया गया।

जहां पर डॉक्टर ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक छः भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। उसकी मां राजेश्वरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक युवक आर्मी की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें