अमर सिंह के परिवार के रूप सिंह, धीरज और निरंकार ने बेटी को पकड़ कर खींच लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और पत्थर से हमला कर दिया, जिसमें उनके पक्ष के आकाश, अरुण, रोली, जूली, लालू, रत्ना और वह घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर देर रात अमर सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सीओ सिटी विनोद कुमार द्विवेदी ने बताया कि गुटखा खाकर थूकने को लेकर हुए विवाद हुआ है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।