फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पशुओं से भरा कंटेनर पलटा, सात की मौत, तीन घायल

Tue, 01 Nov 2022 02:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
पशुओं से भरा कंटेनर पलटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरदोई जिले में कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला-मल्लावां मार्ग पर कहली गांव के सामने स्थित जेपी महाविद्यालय के सामने मल्लावां की ओर से आ रहा पशुओं से भरा कंटेनर अनियंत्रित होकर खाई मे पलट गया। जिसमें सात पशुओं की मौत हो गई। जबकि कई पशु घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पशुओं का इलाज कराकर कहली गोशाला में छुड़वा दिया। मृत पशुओं का पीएम कराकर शव दफन करा दिए गए।

विज्ञापन


संडीला मल्लावां मार्ग पर मंगलवार भोर पशुओं से भरा एक कंटेनर पलट गया। राहगीरों ने कंटेनर पलटने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कासिमपुर एसओ के साथ अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार व सीओ बघौली मौके पर पहुंचकर पुलिस व ग्रामीणों की मदद से पशुओं को कंटेनर से बाहर निकाला। कंटेनर के अंदर 27 पशु निकले। जिसमें सात की मौत हो चुकी थी। जबकि तीन घायलावस्था में थे।

सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सक डॉ. आशीष कुमार ने घायल पशुयों का इलाज किया। इसके बाद उन्हें ग्राम प्रधान राजू गुप्ता की सुपुर्दगी में गोशाला में छुड़वा दिया। मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराकर जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर शव दफन कर दिए गए।। प्रभारी एसओ आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि अज्ञात तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कंटेनर को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें