फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिरौली धूमसिंह में दुकानदार की डेंगू से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरौली धूमसिंह में एक दुकानदार की डेंगू से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। गांव जिरौली धूमसिंह निवासी 22 वर्षीय संजय कुमार पुत्र चंदन सिंह जिरौली धूमसिंह में ही जूता-चप्पल की दुकान है। शनिवार को उन्हें बुखार आ गया था।
विज्ञापन

सामान्य तौर पर गांव के ही एक प्राइवेट डॉक्टर से दवा ले ली। रविवार को उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिवार वालों ने अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। प्लेटलेट्स काफी गिर चुकी थीं। जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई थी। रविवार की देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें