फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Murder: बाड़े में सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या; खून से लथपथ मिला शव लाश, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 11 Feb 2026 10:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: मीतौ गांव में बाड़े में सो रहे वृद्ध किसान की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर रोते बिलखते परिजन और ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मीतौ में अज्ञात हमलावरों ने बाड़े में सो रहे एक अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। मीतौ निवासी हुकुम सिंह यादव (53) पुत्र बेचेलाल खेती-किसानी कर जीवन यापन करते थे।

विज्ञापन

बताया गया कि बीती रात वह रोज की तरह अपने खेत में बने बाड़े में सोने गए थे। सुबह जब उनका पुत्र अजीत पशुओं को चोकर डालने पहुंचा, तो उसने देखा कि उसके पिता खून से लथपथ मृत पड़े हैं। यह देखकर उसने परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी।

विज्ञापन



शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना पर सीओ संतोष कुमार सिंह व कोतवाल विद्या सागर पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें