बेटी ने शोर मचाया, तो मां की आंख खुल गई
सुबह करीब तीन बजे शहर कोतवाली कन्नौज के गांव बद्दापुरवा निवासी प्रेमचंद्र अपने चाचा के बेटे साथ छत पर पीछे की दीवार के सहारे चढ़ गए। मृतका की मां ने बताया कि आरोपी संगीता को छत से खींचकर ले जाने की कोशिश कर ने लगे। इस पर बेटी ने शोर मचाया, तो उनकी आंख खुल गई।
जीने में ले जाकर सीने मे सटाकर मारी गोली
उनके उठने पर आरोपी के चाचा के लड़के ने पकड़ कर गर्दन दबाने लगा। इसी बीच आरोपी प्रेम चंद्र सगीता को खींचकर जीने में ले जाकर सीने मे सटाकर गोली मार दी। इसके बाद आरोपी दरवाजे के रास्ते भाग गए। गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक युवती की मौत हो गई।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मौत की खबर मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। मृतका डीएलएड प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह चार बहन दो भाई मे तीसरे नंबर की थी। मृतका के पिता ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। घटना की सूचना पर थानाअध्यक्ष बालेंद्र मिश्रा, सीओ बिलग्राम रबि प्रकाश ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।