फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में लापता हुई बेटी से मिला पिता, रोते हुए लगा लिया गले, जानिए क्या है पूरा मामला

Tue, 09 Jun 2020 09:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के हरदोई में लॉकडाउन में परिवार से बिछड़ी कानपुर की किशोरी को मिशन आत्मसंतुष्टि ने परिजनों से मिला दिया। बेटी को सामने देख भावुक पिता ने उसे गले से लगा लिया। किशोरी 29 मार्च को कानपुर के घुमनी बाजार से भटककर किसी प्रकार हरदोई पहुंच गई थी। 
विज्ञापन


मिशन आत्मसंतुष्टि के राष्ट्रीय संयोजक राजवर्धन सिंह राजू ने बताया कि महिला थाने को एक किशोरी 31 मार्च को मिली थी। महिला थाने की पुलिस ने उसी दिन इसको धर्मशाला रोड पर नटवीर पुलिया स्थित आत्म संतुष्टि मिशन के कार्यालय पर पहुंचा दिया था।

तब से वह मिशन के पुनर्वास केंद्र पर सुरक्षित रह रही थी। केंद्र पर उसको चिकित्सीय परामर्श, मेडिटेशन और काउंसलिंग के जरिये स्वास्थ्य लाभ दिया गया। पूरी तरह स्वस्थ होने पर उसने परिवार से मिलने की इच्छा जताई। उसने बताया कि वह कानपुर के घुमनी बाजार की रहने वाली है।
विज्ञापन


उसने अपना नाम कंचन व पिता का नाम सुरेश चंद्र जायसवाल बताया। राजू ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई। उनके आने के बाद परिजनों ने पहले अपनी बेटी को गले लगाया फिर बताया कि बेटी कंचन जायसवाल 29 मार्च को घर से कहीं लापता हो गई थी। काफी खोजबीन करने के बाद इसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने मिशन आत्मसंतुष्टि का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें