फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: विवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई बोला- बहन को जहर देकर मारा, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Sun, 17 May 2026 12:40 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: कासिमपुर में गदियाना गांव निवासी मालती (35) की संदिग्ध मौत के बाद उन्नाव निवासी मायके पक्ष ने जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
मृतका मालती देवी की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में कासिमपुर थाना क्षेत्र के गदियाना गांव में शनिवार देर रात 10 बजे एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

उन्नाव जनपद के औरास थाना क्षेत्र के भुरावन खेड़ा गांव निवासी मनोज ने देकर बताया कि उसकी बहन मालती (35) की शादी 14 वर्ष पूर्व कासिमपुर थाना क्षेत्र के गदियाना गांव निवासी पप्पू मौर्य के साथ हुई थी। शनिवार देर रात अचानक बुखार और उल्टी आने से मौत हो गई।

Trending Videos
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
मायके पक्ष के लोगों ने जहर देकर मार डालने का आरोप लगा कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के परिवार में पति पप्पू के अलावा दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें