हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र में हाईवे पर सहादतनगर के पास बाइक सवार इंटरमीडिएट के छात्र को सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
लखीमपुर-खीरी जिले के बटलर गंज थाना मैगलगंज निवासी वेदप्रकाश का पुत्र रवि बाबू (28) इंटरमीडिएट का छात्र था। वह पिहानी कोतवाली के सहादतनगर आया हुआ था। शुक्रवार की देर शाम को वहीं से वापस अपने घर लौट रहा था, उसी बीच सहादतनगर के निकट तेज रफ्तार से सामने से आ रहे अज्ञता चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे रवि बाबू घायल हो गया। पहले तो उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। रवि बाबू को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया जा रहा था, उसी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक रवि बाबू का एक बड़ा भाई है और दो उससे छोटे हैं। शहर कोतवाल सजय पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।