हरदोई। जिला सहकारी फेडरेशन संघ (डीसीडीएफ) के निदेशक पद के सभी 13 पदों पर प्राप्त नामांकन पत्र जांच में वैध पाए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी ने वैध पाए गए नामांकन पत्रों की सूची को प्रदर्शित करा दिया है।
निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि डीसीडीएफ के निदेशक के 13 पदों के लिए चल रही चुनाव प्रक्रिया में प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को कराई गई। सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं।
बताया कि बिलग्राम से अनिल कुमार व रमेश चंद्र, शाहाबाद से बेचे लाल व कपिल मुनि, संडीला से सुशील कुमार बाजपेयी, नरेंद्र कुमार सिंह, दिलीप कुमार गुप्ता, सवायजपुर तहसील से शालिनी सिंह व विवेक प्रताप सिंह, सदर तहसील से सविता, देश दीपक दीक्षित, रामदास गुप्ता व ओम वर्मा के नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए हैं। बताया कि शनिवार को नामवापसी की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। एकल नामांकन के कारण प्रतीक चिह्न आवंटन की प्रक्रिया नहीं करानी पड़ेगी।