बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के कोइलहा गांव में सोमवार सुबह पति गंभीर ने अपनी पत्नी साधना को तमंचे से गोली मार दी। गोली लगते ही साधना लहूलुहान होकर गिर पड़ी।वारदात के बाद आरोपी पति घर में हंगामा करता रहा और परिजनों को भी धमकाया। इसके बाद मौका पाकर भाग गया। गंभीर हालत में साधना को हरदोई मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
बताया गया कि गंभीर और साधना की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। दोनों के तीन बच्चे काजल (11), रौनक (7) और रुही (4) है। पति-पत्नी बच्चों के साथ अलग रहते हैं। सोमवार तड़के परिवार के लोग सो रहे थे, तभी कमरे से साधना के रोने और चीखने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिजन दौड़े तो साधना घायल हालत में पड़ी मिली। आरोप है कि गंभीर ने गोली मारने के बाद परिजनों से गाली-गलौज की और उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। ननद रीना के मुताबिक, आरोपी कह रहा था कि सामने से हट जाओ, वरना तुम्हें भी मार देंगे।