फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: थाने में मर्डर... पति ने की गोली मारकर पत्नी की हत्या, इस बात से नाराज था आरोपी 'किलर'

Mon, 12 Jan 2026 11:32 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में थाने के अंदर पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली थाने के अंदर पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे की है। महिला थाने की मेस से खाना खाकर बाहर धूप में खड़ी थी, उसी समय पीछे से आए पति ने तमंचा से पीठ पर गोली मार दी। घटना से सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के रमापुर अटरिया निवासी अनूप कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटनाक्रम में बताया गया कि अनूप की पत्नी सोनी सात जनवरी को घर से कहीं चली गईं थीं। मामले की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की थी। रविवार को पुलिस ने सोनी को बरामद कर लिया था। सोमवार की सुबह सोनी को पुलिस ने मेस में खाना खाने के लिए भेजा था। मेस से खाकर सोनी थाना परिसर में ही धूप में खड़ी हो गई थी। उसी समय मौका पाकर पीछे से आए अनूप ने तमंचा से सोनी के दाहिन कंधे पर पीछे से गोली मार दी। गोली लगते ही सोनी गिर गईं। थाने के अंदर फायर की आवाज सुनकर थाने में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें