दूसरी महिला के साथ रील बनाता दिखा
इस बीच महिला ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी कोर्ट में दायर कर रखा था। हाल ही में महिला ने सोशल मीडिया पर पति को दूसरी महिला के साथ रील बनाते देखा, तो पूरा सच सामने आ गया। पीड़िता का आरोप है कि पति ने साजिश के तहत उसे छोड़कर दूसरी शादी कर ली। इस पर सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पहले गुमशुदगी दर्ज है। पीड़िता की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।