Hardoi News: शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक पति ने अपनी पत्नी को लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी। पेट में गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया।
हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक पति ने अपनी पत्नी को लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के मिश्रीपुर निवासी दुर्गा प्रसाद ने अपनी पत्नी दुर्गावती को लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी। पेट में गोली लगने से दुर्गावती गंभीर रूप से घायल हो गई।
उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घायल महिला के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है और आरोपी पति की तलाश में दबिश दी जा रही है