हरदोई। खाना बनाते समय लीकेज सिलिंडर में आग लग गई। जब तक परिजन आग बुझाते वह पूरे घर में फैल गई। आग की चपेट में आकर गृहस्थी का सामान जल गया।
सुरसा थाना क्षेत्र के गांव खजुरहरा निवासी मुंशी की पत्नी मंगलवार की दोपहर घर में खाना बना रही थी। इस बीच सिलिंडर में लीकेज के चलते आग लग गई। वह आग देख कर बाहर की ओर चिल्लाते हुए भागी।
उसकी आवाज सुनकर घर में मौजूद लोग रसोई की तरह भागे। इस बीच ग्रामीण भी जमा हो गए। उन्होंने फायर बिग्रेड को सूचना दी। इधर परिजनों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक गृहस्थी का सामान जल गया। प्रधान प्रतिनिधि उदय पाल घटना की सूचना पर पीड़ित के घर पहुंचे और सरकार से हर मुमकिन मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।