फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: होमगार्ड ने पत्नी की हत्या कर शव नदी में फेंका, पुलिस की जांच में खुलासा, लाश की तलाश

Wed, 08 Apr 2020 12:28 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
हरदोई कोतवाली क्षेत्र में यूपी 112 की पीआरवी में तैनात होमगार्ड ने पत्नी की हत्या कर शव गर्रा नदी में फेंक दिया। यह खुलासा पुलिस ने मृतका की मां से मिली तहरीर पर की गई जांच में किया है। पुलिस ने होमगार्ड के विरुद्ध पत्नी की हत्या और सुबूत मिटाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम सुगवां निवासी शांती देवी ने बताया कि गांव का ही नारायण सिंह होमगार्ड है। 2012 में नारायण सिंह गांव की रहने वाली शांती देवी की पुत्री बबली को बहला-फुसलाकर  ले गया था। शांती ने नारायण सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। होमगार्ड को जेल भेजा गया था। जेल से छूटकर आने के बाद नारायण सिंह ने बबली से शादी कर ली थी।

 
Trending Videos
विज्ञापन

शादी के बाद पता चला कि नारायण पहले से शादीशुदा है और उसकी पत्नी ग्राम मरसा में रहती है। दूसरी शादी होने के बाद से बबली और नारायण सिंह शहर के खंजनपुरवा में किराये पर रहते थे। तीन अप्रैल से बबली की खबर नहीं मिलने पर शांती ने नारायण सिंह से संपर्क किया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया।

सोमवार को शांती देवी ने शहर कोतवाली में बबली की हत्या किए जाने और शव गायब करने का आरोप लगाते हुए नारायण के खिलाफ तहरीर दी। शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक तीन अप्रैल को ही बबली की हत्या हो गई थी।

नारायण सिंह ने पत्नी का शव रजाई के कवर में रख सांडी थाना क्षेत्र में गर्रा नदी में फेंक दिया। घटना के पीछे पता चला है कि नारायण का प्रेम संबंध शाहाबाद क्षेत्र में एक युवती से हो गया है और इसके कारण ही हत्या किए जाने की बात सामने आई है। शव की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें