फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: पेड़ पर लटका मिला लापता युवक का सिर, जमीन पर पड़ा था धड़…पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी, जांच शुरू

Sat, 02 Aug 2025 02:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन से लापता युवक का शव श्मशान घाट के पास पेड़ से लटका मिला, जबकि उसका धड़ जमीन पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पेड़ पर लटकता मिला लापता युवक का सिर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में कोतवाली क्षेत्र के कुदौली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। श्मशान घाट के पास एक बाग में लापता युवक का सिर पेड़ पर लटकता हुआ मिला, जबकि उसका धड़ जमीन पर पड़ा हुआ था। मृतक की पहचान गांव के निवासी सर्वेश (40) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

सर्वेश पिछले तीन दिनों से लापता था, और उसकी पत्नी ने शहर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव मिलने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस घटना को हत्या मानकर सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें