टिलिया घटवासा निवासी जिला पंचायत के पूर्व सदस्य राजेश मिश्रा उर्फ टिंकू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें वह कुछ युवतियों के साथ ठुमके लगाने के साथ ही रुपये उड़ाते भी नजर आ रहे हैं। संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। जिला पंचायत के पूर्व सदस्य राजेश मिश्रा को गोल्डन बाबा नाम से भी जाना जाता है। वह हर समय कई तोले सोने के आभूषण पहने रहते हैं। गांव के साथ ही वह फर्रूखाबाद में भी उनका मकान है। इन दिनों वह अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं।