फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी आग, दो घंटे बाद पाया काबू

Thu, 18 May 2023 10:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
हरदोई जिले में बिजली के तारों में शार्ट सर्किट होने से दो दुकानों में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। देखते ही देखते आग इतनी तेज हो गई कि उसे काबू करने में दो दमकल वाहनों को करीब दो घंटे लग गए। सुबह सुबह आग लगने की घटना से चौराहे पर अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन


शहर के नुमाइश चौराहा के पास आबकारी गोदाम बाहर की तरफ मोहल्ला सराय थोक पूर्वी निवासी मुस्तकीम की जूते-चप्पल की दुकान है। उसी के बगल में मुबीन की हेयर कटिंग की दुकान है। गुरुवार की सुबह 4.30 बजे बिजली के शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। मुस्तकीम की दुकान से निकली आग की लपटों ने मुबीन की दुकान को भी अपनी चपेट ले लिया। दोनों दुकानें धू-धूकर जल उठी।

जानकारी होते ही यूपी-112 की पीआरवी टीम और दो दमकल की गाड़ी व कर्मी वहां पहुंचे और आग को काबू करने में लग गए। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। मुस्तकीम का कहना है कि सहालग के चलते उसने दुकान में इधर-उधर से उधार-कर्ज लेकर करीब तीन लाख के जूते-चप्पल रख रखे थे,जोकि आग में जलकर राख हो गए। वहीं मुबीन का कहना है कि उसके दुकान में आग से करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें