फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लखनऊ की टीम ने सीमेंट व्यापारी के यहां मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपामऊ (हरदोई)। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की विशेष अनुसंधान शाखा लखनऊ की टीम ने बुधवार को गोपामऊ के एक सीमेंट व्यापारी के यहां छापेमारी कर अभिलेखों की जांच-पड़ताल की। जीएसटी के छापे की खबर से अन्य दुकानदार दुकानें बंद कर चले गए। देर शाम टीम दस्तावेज लेकर लखनऊ लौट गई।
विज्ञापन

बुधवार को बस स्टाप स्थित सीमेंट-मौरंग की दुकान पर सहायक आयुक्त व राज्य कर अधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापे के दौरान टीम ने व्यापारी के अभिलेखों की जांच की। जीएसटी टीम की छापेमारी की खबर से व्यापारियों में खलबली मच गई। नगर की मार्केट की दुकानों के शटर गिरने लगे, यहां तक कि पान वाले अपनी गुमटी बंद करके चलते बने।
लोगों का कहना है कि जीएसटी विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाए। इससे आम जनमानस को जीएसटी के बार में जानकारी हो सके। जीएसटी सचल दल प्रभारी रविकांत ने बताया कि व्यापारी की शिकायत पर विशेष अनुसंधान शाखा की टीम जांच करने आई थी, जो जांच करके चली गई। अभी कोई अभियान शुरू नहीं हुआ है। व्यापारी अनावश्यक परेशान न हों।
विज्ञापन


इस वजह से हुई छापेमारी
टीम को शिकायत मिली थी कि व्यापारी ने दो फार्मों का पंजीकरण कराया था। इसमें से एक को बंद कर दिया था। बंद फर्म के नाम पर व्यापार कर की चोरी कर रहा था। टीम ने व्यापारी के अभिलेखों की जांच की और इन्हें अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें