फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Fire Accident: आग का तांडव, मां-बाप और 28 दिन की मासूम जिंदा जली, मकान खाक होता देखते रहे लोग

Wed, 22 Feb 2023 08:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थतियों में लगी आग से दंपती और 28 दिन की मासूम की जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, संदिग्ध हालात में कमरे में आग लगने से हादसा हुआ है। पुलिस आग लगने की वजह तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन
hardoi fire accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में ग्राम कटरापुर के एक घर में संदिग्ध हालात में आग लग गई। इस हादसे में कमरे में सो रहे पति-पत्नी और 28 दिन की नवजात बच्ची की झुलसकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कटारपुर मे मंगलवार की रात विमलेश (25) उसकी पत्नी पुष्पा (22) और 28 दिन की पुत्री कमरे में सो रही थे। रात करीब दो बजे अचानक आग लग गई। आधी रात को आग की लपटें देखकर गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पति-पत्नी को किसी तरह बाहर निकालवाया। वह दोनों 90 फीसदी तक झुलस गए थे। वहीं, बच्ची की मौके पर ही आग से जलने से मौत हो गई। दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Trending Videos

दंपती की इलाज के दौरान मौत
यहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। लखनऊ ट्रामा सेंटर में दंपती की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। आग से गृहस्थी का सामान भी जल गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना को लेकर गांव में कई प्रकार की चर्चाएं है।

शादी को हुए थे एक साल
परिजनों के अनुसार एक साल पूर्व ही विमलेश की शादी हुई थी। कोतवाल फूल सिंह ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिली थी। दंपती को बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा गया था। क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र सिंह का कहना है कि दंपती की ट्रामा सेंटर में मौत हो गई, जबकि नवजात की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

आग के कारणों की होगी जांच
क्षेत्राधिकारी के अनुसार, घर में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। मामला गंभीर है और आग कैसे लगी है, इसकी जांच की जा रही है। वहीं, पुलिस ने भी मामले में जांच शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें