फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच में एक रन के विवाद में मारपीट के दौरान जमकर चले स्टंप और बैट, अस्पताल में युवक की मौत

Mon, 27 Apr 2020 08:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
मृतक ब्रजकिशोर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। क्रिकेट मैच के दौरान एक रन को लेकर बीते शनिवार को हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र के सेमराकला में हुई मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीते शनिवार को बघौली थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत महरी के मजरा सेमराकला और सेमराखुर्द के बीच क्रिकेट मैच सेमराकला में एक मैदान में खेला जा रहा था।
 
विज्ञापन

सेमराखुर्द की टीम बल्लेबाजी कर रही थी, जबकि सेमराकला की टीम के खिलाड़ी फील्डिंग कर रहे थे। इसी दौरान सेमराकला टीम के खिलाड़ी सचिन ने स्कोर पूछा तो उसे 13 रन बताए गए, जबकि गेंदबाजी कर रही टीम के खिलाडिय़ों ने 12 रन होने की बात कही। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई।

मारपीट के दौरान सेमराकला निवासी तीन सगे भाइयों धर्मेंद्र सिंह, पंकज सिंह और नागेंद्र सिंह ने सचिन व उसके भाई हौसला सिंह व ब्रजकिशोर को लाठी-डंडों और क्रिकेट के बल्ले से पीट दिया। ब्रजकिशोर (22) को गंभीर चोट आने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिला अस्पताल में सोमवार को ब्रजकिशोर ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि शनिवार को सचिन पुत्र मुन्नीलाल की तहरीर पर नागेंद्र, धर्मेंद्र और पंकज के विरुद्ध मारपीट और अनुसूचित जाति उत्पीडऩ की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अब घटना को गैर इरादतन हत्या के मामले में तरमीम किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें