फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: भागवत कथा के समापन पर प्रतिमा विसर्जन के दौरान गोमती में डूबने से किसान की मौत

Wed, 17 Jun 2026 10:19 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

श्रद्धालु भागवत कथा के समापन पर प्रतिमा विसर्जित करने गए थे। युवक नदी की घास पैर में फंसने से गहरे पानी में समाया।
 
विज्ञापन
गोमती नदी के तट पर खड़े ग्रामीण व परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरौली थाना क्षेत्र के चमका गांव में बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर एक युवक की गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई। 35 वर्षीय बबलू प्रतिमा विसर्जन के बाद स्नान करने नदी में उतरा था। नदी में उगी जलीय घास में पैर फंसने के कारण वह गहरे पानी में समा गया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन


चमका गांव के लालपुर खाले स्थित सिद्धनाथ बाबा मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा चल रही थी। बुधवार को कथा के समापन पर श्रद्धालु प्रतिमा विसर्जन के लिए ढोल नगाड़ों के साथ गोमती नदी तट पर गए थे। बबलू भी अन्य श्रद्धालुओं के साथ विसर्जन के बाद नदी में स्नान करने उतरा था। नदी में स्नान करते समय बबलू का पैर भीतर उगी जलीय घास में फंस गया। वह खुद को संभाल नहीं पाया और गहरे पानी में डूबने लगा। बबलू को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। गांव के अनिल ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में समा गया।

सूचना मिलने पर दीवान वीरेंद्र कुमार और मोतीलाल कुशवाहा ने स्थानीय गोताखोरों को मौके पर बुलाया। करीब एक घंटे की भारी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने घटनास्थल से 500 मीटर दूर नदी से बबलू का शव ढूंढ़ निकाला। ग्रामीण उसे भरावन सीएचसी लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अतरौली थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 
विज्ञापन

दो दिन बाद चचेरे भाई की बेटी की है शादी
बबलू के बड़े भाई रामू ने बताया कि बबलू खेती किसानी के साथ मकानों की छतों पर लोहे का जाल बांधने की मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी रजनी, बेटे विकास (18), विवेक (12) और बेटियों पूजा (17) व आरती (10) है। बताया कि 19 जून को चचेरे भाई रामोध की बेटी की शादी है, जिसकी तैयारियों में पूरा परिवार जुटा हुआ था। हादसे के बाद मांगलिक परिवार के घर में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें