फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, साथी घायल

Thu, 20 Jul 2023 07:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई में सड़क हादसा हुआ। कार की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। जबकि साथी घायल हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में अतरौली-संडीला मार्ग पर बुधवार शाम पांच बजे कार ने बाइक सवार दो लोगों को पीछे से टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार एक किसान की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सहगवां निवासी सुरेश (47) खेती और मजदूरी करता था। उसे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभ दिया गया है। मकान के निर्माण का कार्य चल रहा है।

विज्ञापन


बुधवार शाम वह निर्माण सामग्री खरीदने के लिए ढिकुन्नी गया था। सामग्री खरीदकर पैदल ही घर जा रहा था, लेकिन रास्ते में गांव का ही राजेंद्र (35) मिल गया। इस पर सुरेश राजेंद्र की बाइक पर बैठ गया। संडीला-अतरौली मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने कार ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन ले जाया गया जहां से दोनों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। मलिहाबाद के पास सुरेश की मौत हो गई।

विज्ञापन

राजेंद्र का उपचार ट्रामा सेंटर में चल रहा है। सुरेश की मौत की जानकारी पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। प्रभारी निरीक्षक राजदेव मिश्रा ने बताया कि मृतक के छोटे भाई नरेश की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें