फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई हादसा: पानी भरे गड्ढे में डूबकर चार मासूमों की मौत, सड़क किनारे खेल रहे थे चारों, CM योगी नेे जताया दुख

Thu, 20 Jul 2023 03:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi  News: पचदेवरा थाना क्षेत्र में चार बच्चे पानी भरे गड्ढे में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
हरदोई में चार मासूमों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मैकपुर गांव में दर्दनाक हादसे से हड़कंप मच गया। यहां सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में डूबकर चार मासूम बच्चों की मौत हो गई। मैकेपुर निवासी शब्बीर अली का पुत्र अजमत (11) और सद्दाम (14) गांव के ही शौकीन अली की पुत्री खुशनुमा (12) और पुत्र मुस्तकीम ( 10 ) सड़क किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे गड्ढे में भरे पानी में गिर गए।

विज्ञापन

चारों की डूबकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पचदेवरा क्षेत्र के गांव में गड्ढे में भरे पानी में चार बच्चे डूब गए। घटना से गांव सहित आस पास क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तीन बच्चों के शवों को बरामद कर लिया है, एक बच्चे को तलाश किया जा रहा है। पचदेवरा थाना क्षेत्र के कुरारी निवासी सगीर अहमद ने बताया कि गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए मिट्टी की खुदाई की गई थी।
इसके चलते बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में बारिश का पानी भी भर गया है। बृहस्पतिवार को कुरारी गांव के चार बच्चे उधर से निकल रहे थे, जो कि इन गहरे गड्ढों में भरे पानी में डूब गए। मामले की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई, तो आनन फानन उन्होंने डूबे हुए बच्चों को निकालने की कोशिश की। इसके बाद तीन बच्चों के शवों को बरामद कर लिया गया है और एक बच्चे की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे हैं आलाअधिकारी
घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी शाहाबाद सहित कई आला हुक्मरान मौके पर पहुंचे हैं। सगीर अहमद ने बताया कि सभी बच्चे एक साथ खेलने गए हुए थे, जो गड्ढे में भरे पानी डूब गए। फिलहाल पूरी घटना से कुरारी गांव सहित क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सीएम योगी ने जताया दुख
जनपद हरदोई में डूबने से हुई जनहानि पर सीएम योगी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगतों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें