संतराम ने रुपये दे पाने से मना किया तो रुपेश ने उससे कहा कि विपक्षी 25 हजार रुपये देने को तैयार हैं। इस पर संतराम घबरा गया और उसने 12 हजार रुपये ही पास होने की बात कही। इस पर रुपेश ने 12 हजार रुपये अपने फोनपे से मंगवा लिए। बाकी के आठ हजार रुपये बाद में देने को कहा। इसके बाद से आठ हजार रुपये और देने की मांग कर रहा है। इस पर जब उसने जानकारी की तो पता चला कि रुपेश पटेल काे नौकरी से निकाला जा चुका है।
संतराम का शिकायती पत्र मिला है। रुपेश पटेल को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है। पूरे मामले की रिपोर्ट एसपी को भेजी जाएगी और रुपेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। - डॉ. रोहताश कुमार, सीएमओ