फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: कीचड़ में सनकर आया ई-रिक्शा चालक, पत्नी बोली- कपड़े धोकर नहा लो, विवाद के बाद नाराज होकर खाया जहर, मौत

Sun, 27 Sep 2026 04:01 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: हरदोई जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सर्रा निवासी ई-रिक्शा चालक ने नशे की हालत में कीचड़ से सने कपड़ों पर पत्नी द्वारा नहाने की बात कहने से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों द्वारा मेडिकल कॉलेज ले जाए जाने के बाद उपचार के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में नशे में कीचड़ से सनी हालत में शनिवार को घर पहुंचे ई-रिक्शा चालक से पत्नी ने नहाकर साफ कपड़े पहनने को कहा। इसी पर ई-रिक्शा चालक का विवाद पत्नी से हो गया। कुछ देर बाद चालक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। रविवार सुबह उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई। सर्रा निवासी मोनू (27) ई-रिक्शा चलाता था।

विज्ञापन

पत्नी उपासना ने बताया कि शनिवार दोपहर मोनू ई-रिक्शा लेकर वापस घर पहुंचे थे। मोनू के कपड़े कीचड़ से सने थे और वह नशे की हालत में थे। कपड़े गंदे होने की बात कहते हु उन्होने मोनू से नहाने और साफ कपड़े पहनने को कहा। नशे में होने के कारण मोनू को यह बात खराब लग गई और वह उपासना से झगड़ने लगा। विवाद बढ़ता देख मोनू के बड़े भाई सुहेल ने बीच बचाव का प्रयास किया।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इससे मोनू और ज्यादा नाराज हो गया। इसके बाद कमरे में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को पता चला। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। रविवार सुबह लगभग नौ बजे मोनू की मौत हो गई। मृतक छह भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। परिजनो ने फिलहाल पुलिस से कोई शिकायत कार्रवाई के लिए नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें