फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: डंपर ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, कुचलकर पत्नी की मौत..सिपाही पति गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

Fri, 25 Jul 2025 11:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: मल्लावां कस्बे में डंपर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में डंपर से कुचलकर पत्नी की मौत हो गई, जबकि सिपाही पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के मल्लावां कस्बे में पत्नी के साथ ड्यूटी करने जा रहे सिपाही की बुलेट बाइक मे पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे मे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। कन्नौज जनपद के थाना सौरिख के गांव छतनेपुर निवासी शिवप्रताप सिंह (30) पुत्र उदयप्रताप सिंह सीतापुर की पुलिस लाइन में सिपाही के पद पर तैनात है।

विज्ञापन

मंगलवार को वह छुट्टी पर घर आए थे। शुक्रवार की सुबह वह अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ ड्यूटी पर सीतापुर जा रहे थे। बिलग्राम कन्नौज रोड पर सुबह करीब 10 बजे तेरवाकुल्ली चौराहे पर पीछे से आ रहे डंपर ने उसकी बाइक मे टक्कर मार दी। इससे उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा सिपाही हेलमेट लगाए होने की वजह से बच गया। डंपर चालक मौके से भाग गया।

 

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
चौराहे पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया। यहां से सिपाही को जिला अस्पताल हरदोई रेफर किया गया। मृतक की शादी वर्ष 2021 मे हुई थी। मृतक के कोई संतान नहीं है। थाना अध्यक्ष बालेंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डंपर को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें