भागने की फिराक में था आरोपी
शनिवार की देर शाम पुलिस टीम को सूचना मिली की हत्याकांड का एक आरोपी कल्लू पुत्र नन्हे सिंह कही भागने की फिराक में है। इस पर पुलिस टीम सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के चठिया से सहादत नगर मार्ग पर नहर की पटरी पर पहुंची।
पुलिस को देख तमंचे से किया फायर
पुलिस का दावा है की पुलिस टीम को देखकर आरोपी कल्लू ने पुलिस तमंचा से फायर कर दिया। गोली सिपाही मुकुल पवार हाथ को छूती हुई निकल गई। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा करते हुए आरोपी पर गोली चलाई। गोली कल्लू के बाएं पैर में लग गई, जिससे आरोपी गिर गया।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और घायल अवस्था में शाहाबाद सीएचसी पहुंचाया। यहां पर हालत नाजुक होने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। कोतवाल ने बताया कि वीरेंद्र, सर्वेंद्र, नीरज सहित चार आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। वहीं, जो नाम सामने आ रहे है उनकी तलाश की जा रही है।