फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: उत्पीड़न से परेशान होकर विवाहिता बेटी समेत रेलवे ट्रैक पर लेटी, दोनों के ऊपर से निकली ट्रेन, दोनों घायल

Tue, 17 Nov 2026 08:31 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

ससुरालीजनों की प्रताड़ना से परेशान होकर मायके आई महिला ने खौफनाक कदम उठाया। महिला बेटी समेत रेलवे ट्रैक पर लेट गई। अवध आसाम एक्सप्रेस दोनों के ऊपर से निकल गई। मां की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ससुरालीजनों की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला चार साल की बेटी को लेकर लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर लेट गई। दलेलनगर रेलवे फाटक के पास अवध आसाम एक्सप्रेस मां बेटी के ऊपर से गुजर गईं, लेकिन दोनों की जान बच गई। महिला के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और बच्ची मामूली रूप से घायल है। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


उमरहा के मजरा झब्बूखेड़ा निवासी वीरेंद्र ने अपनी बहन मायावती (27) की शादी अतरौली थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी प्रदीप के साथ की थी। अब मायावती के एक बेटी अनन्या (4) भी है। मंगलवार सुबह लगभग सवा दस बजे मायावती अपनी बेटी अनन्या के साथ लखनऊ-दिल्ली रेल मार्ग पर दलेलनगर रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर ही लेट गई। इसी दौरान आई अवध आसाम एक्सप्रेस दोनों के ऊपर से निकल गई। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

प्रदीप ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालीजन मायावती को प्रताड़ित कर रहे थे। परेशान होकर वह पिछले दो साल से मायके में थीं। सुलह समझौता कराकर दोबारा ससुराल भेजा गया, लेकिन उत्पीड़न नहीं थमा। ससुरालीजनों के पिटाई करने पर रविवार को ही मायावती बच्ची के साथ मायके आ गई थी। मंगलवार को उसने खुदकुशी का प्रयास किया। जीआरपी थानाध्यक्ष अभिषेक पांडेय बताया कि महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें