फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: डिप्टी कमिश्नर के पिता की हत्या, पुरानी रंजिश की बात सामने आई, पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा

Thu, 08 Jun 2023 09:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में पुरानी रंजिश में डिप्टी कमिश्नर के पिता की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
दयाराम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के पाली में पुरानी रंजिश के चलते मुड़रामऊ गांव के ही कुछ दबंगों ने डिप्टी कमिश्नर के पिता पर घात लगाकर बांके से हमला कर उन्हें मरणासन्न कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हत्या के मामले में पुलिस ने दो को हिरासत में ले लिया है। अन्य तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से पूरे गावं में दहशत का माहौल है। पूरे गावं में सन्नाटा पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


मुड़रामऊ गांव निवासी दयाराम (75) की बुधवार की सुबह साढ़े दस बजे खेत से चारा लाते समय गावं के ही महावीर, रघुवीर, परीक्षित उर्फ संदीप, मनोज, रजनीश ने बांके से हमलाकर घायल कर दिया था। इसके बाद उन्हें पाली पीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया। लखनऊ जाते समय रास्ते में दयाराम की मौत हो गई। सीओ शाहाबाद हेमन्त उपाध्याय ने बताया हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

इस बात को लेकर चल रही रंजिश
गैस एजेंसी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। दयाराम के छोटे बेटे विजय प्रताप के नाम कि छह दिसंबर 2013 को उसके नाम भारत गैस एजेंसी मंजूर हुई थी। कुछ समय बाद कूटरचित तरीके से महावीर ने विजय की गैस एजेंसी को निरस्त करवा दिया था। उसके बाद महावीर ने फर्जी तरीके से खुद का नाम बदलकर हंसराज बताकर गैस एजेंसी अपने नाम करवा ली थी। दयाराम ने सन 2021 में कोर्ट के आदेश पर महावीर के खिलाफ पाली थाने में फ्राड सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें महावीर को जेल भी हुई थी। जांच में गलत पाए जाने पर महावीर की गैस एजेंसी को भी निरस्त कर दिया गया था। तभी से महावीर व दयाराम के बीच दुश्मनी चल रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें