फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: थाने में थर्ड डिग्री... प्राइवेट पार्ट में डाली पिसी मिर्च; बेहोश होने पर पुलिस ने किया ये काम, गंभीर आरोप

Mon, 05 Jun 2023 08:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई

सार

हरदोई के बघौली थाना में दो भाइयों को थर्ड डिग्री देने का आरोप है। आरोप है कि पुलिस ने प्राइवेट पार्ट में पिसी मिर्च डाल दी। पीड़ित ने मानवाधिकार आयोग से पुलिस की शिकायत की है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई के बघौली थाना इलाके के एक पीड़ित ने मानवाधिकार आयोग से बघौली पुलिस की शिकायत करते हुए बतायाहै कि उसे किस तरह से हवालात में न सिर्फ थर्ड डिग्री दी गई बल्कि प्राइवेट पार्ट में पिसी हुई मिर्ची भी डाल दी। उसके बेहोश होने पर अपना बचाव करते हुए पुलिस ने उसका चालान कर दिया।  
विज्ञापन


विक्टोरियागंज निवासी नदीम हसन पुत्र नाजिर हसन ने मानवा आयोग से शिकायत की है, जिसमें कहा है कि आठ मई को फौज में नौकरी करने वाले रुबीन पुत्र साबिर के घर वालों ने उसकी बुजुर्ग मां शाकिरा को बुरी तरह पीटा था। जिस पर उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

रुबीन जब छुट्टी पर घर आया तो घर वालों ने उसे भड़का दिया और वह थाने गया, जहां उसने वहां तैनात सिपाहियों से सांठगांठ कर ली और 21 मई को गांव पहुंची पुलिस उसे और उसके दिव्यांग भाई अजीज हसन को पकड़ कर थाने ले गई। आरोप है कि जहां उन दोनों को बंद कर करीब एक घंटे तक न सिर्फ थर्ड डिग्री दी गई। बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट में पिसी हुई मिर्च तक डाला दी। 
विज्ञापन


भाइयों के बेहोश होने पर पुलिस ने अपना बचाव करते हुए उनका चालान कर दिया। नदीम का कहना है कि जब वह मेडिकल कराने के बाद तीनों  सिपाहि यों  के खिलाफ तहरीर ले कर थाने पहुंचा तो उसे वहां से भगा दिया गया। हालांकि इस बारे में थानाध्यक्ष  ज्ञानेश दुबे का कहना है कि फिलहाल उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीओ बोले- रचा जा रहा षड्यंत्र, लगाए गए आरोप है निराधार
बघौली सीओ विकास जायसवाल ने बताया विक्टोरिया गंज में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है। दोनों पक्षों के खिलाफ कई बार शांति भंग की कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए और पुलिस पर दबाव बनाने के लिए यह षड्यंत्र रचा जा रहा है। हालांकि जो भी पीड़ित पक्ष की ओर से आरोप लगाए गए हैं, जो पूरी तरह से निराधार हैं। पूरे प्रकरण में जांच करा ली गई है। अब इस मामले में जल्द ही रिकवरी भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें