हरदोई जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के प्रगति नगर में सिपाही ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना बृहस्पतिवार सुबह की है। एएसपी पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह प्रगति नगर में सिपाही गौरव प्रजापति ने फंदा लगा लिया है। इन दिनों सिपाही की ड्यूटी न्यायालय सुरक्षा में थी। सिपाही ने खुदकुशी क्यों की, इसकी जांच की जा रही है।