फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: फतेहपुर जाने से रोके गए कांग्रेस के प्रदेश सचिव और जिलाध्यक्ष

Sat, 11 Oct 2025 07:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सेमरा चौराहा पर पुलिस अधिकारियों से बात करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर फतेहपुर में हरिओम वाल्मीकि के घर जा रहे कांग्रेस के प्रदेश सचिव और जिलाध्यक्ष को सेमरा चौराहा पर पुलिस ने रोक लिया। इन सभी लोगों को कई घंटे तक पहले सेमरा चौराहा चौकी में और फिर पास ही स्थित एक इंटर कॉलेज में रोका गया।

विज्ञापन


शाम को इन सभी को घर भेज दिया गया। बीते दिनों फतेहपुर में हरिओम वाल्मीकि की हत्या हो गई थी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने बताया कि मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को फतेहपुर जाना था। दावा किया कि पुलिस ने अजय राय को लखनऊ में ही रोक लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने विक्रम पांडेय और प्रदेश सचिव सुभाष पाल को फतेहपुर जाने के निर्देश दिए। इसी क्रम में दोनों नेता फतेहपुर जाने को निकले थे। दावा है कि सेमरा चौराहा पर सीओ बिलग्राम आरपी सिंह और सीओ कार्यालय अनुज मिश्रा ने तीन थानों की पुलिस के साथ उन लोगों को रोक लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें