हरदोई जिले के शाहाबाद कस्बे में मोहल्ला गिगियानी निवासी एक मुर्गा व्यापारी की संदिग्ध हालात में तबियत बिगडऩे के बाद घर में ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गिगियानी निवासी सगीर उर्फ गुड्डू (45) मुर्गा व्यापारी था। मोहल्ले में ही वह अपनी दुकान चलाता था। पत्नी नबेदा के मुताबिक रविवार देर रात अचानक सगीर की तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटे और दो बेटियां हैं। सोमवार सुबह घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।