फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: पीड़ित को इंसाफ मांगना पड़ा महंगा, शहर कोतवाल ने जड़ा थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो

Mon, 02 Jan 2023 12:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में शहर कोतवाल का युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
कोतवाल ने युवक को मारा थप्पड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक पीड़ित व्यक्ति शहर कोतवाल से न्याय मांग रहा है, लेकिन कोतवाल उसे धमकाते हुए थप्पड़ जड़ दिया। जिससे वह जमीन पर गिर गया। हालांकि कई लोगों ने यह भी कहा कि साहब इसे क्यों पीट रहे हो।

विज्ञापन

 


यह वायरल वीडियो हरदोई जिले के डीएम चौराहा बताया जा रहा है। जहां पर पुलिस को जानकारी मिली थी कि पिहानी थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति 9 दिन से लापता था। उसका शव लखनऊ जनपद के काकोरी खानपुर शारदा नहर से बरामद हुआ था। परिजन पिहानी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डीएम चौराहा पर शव रखकर जाम लगाना चाह रहे थे। लेकिन इस बात की जानकारी शहर कोतवाल को हो गई।

जिससे वह दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जैसे ही पीड़ित परिवार पिकअप डाला से नीचे उतर कर खड़े हुए, वैसे ही शहर कोतवाल ने उसे धमकाते हुए काफी डाटा। इसी बीच दूसरे युवक के थप्पड़ मार दिया। जिससे वह जमीन पर गिर गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की अमर उजाला अखबार पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें