फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: जनगणना सुपरवाइजर अध्यापक की दर्दनाक मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर और 40 मीटर तक घसीटा, चालक फरार

Tue, 26 May 2026 03:31 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: हरदोई में जनगणना सुपरवाइजर और सहायक अध्यापक रामशरण वर्मा को तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में माधौगंज-कटरा बिल्हौर मार्ग पर मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें नायरा पेट्रोल पंप के पास बिलग्राम की तरफ से तेज रफ्तार से चली आ रही बोलेरो ने मोटर साइकिल सवार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में उच्च प्राथमिक विद्यालय बढनपुर के सहायक अध्यापक रामशरणवर्मा (60) की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन

कस्बे के वृंदावन सिटी निवासी रामशरण वर्मा जनगणना कार्यक्रम में सुपरवाइजर थे। वह मंगलवार को सुबह लगभग 6:15 पर अपने सर्किल क्षेत्र सदरपुर जा रहे थे। बिलग्राम की तरफ से तेज रफ्तार से चली आ रही बोलेरो ने गलत दिशा में आकर सामने से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। संवेदनहीनता दिखाते हुए लगभग 40 मीटर तक खींचते हुए चला गया।  





शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

लोग सड़क किनारे आवाज देते रहे, लेकिन बोलेरो वाले ने नहीं सुना और वह भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया पत्नी नीरज वर्मा ने बताया कि वह सदरपुर क्षेत्र के सुपरवाइजर थे।  सुबह जल्दी जाकर काम देखकर घर वापस आने की बात कही थी। चार बजे से बिलग्राम में सुपरवाइजरों की मीटिंग होना बताया था। सीएचसी के मेमो पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। हेलमेट लगाए थे।  

विज्ञापन

परिजनों की तहरीर पर दर्ज होगा मुकदमा
थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। चालक की तलाश की जाएगी। मृतक के एक पुत्र निखिल जो प्रयागराज में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा। वहीं, एक लड़की हर्षिता है। सीएचसी पर तहसीलदार यशवंत सिंह, बीईओ बिलग्राम गिरिजेश कटियार, नवल माहेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश वर्मा, कमल सिंह वर्मा, राजीव कुमार आदि सहित सैकड़ों अध्यापक मौजूद रहे ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें