फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: रोजगार सेवक के घर 10 लाख की चोरी का मामला, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार…साथी फरार, नकदी और जेवर बरामद

Sun, 02 Nov 2025 05:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: सांडी में रोजगार सेवक के घर हुई 10 लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने शातिर चोर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके दाएं पैर में गोली लगी है और एक सिपाही भी घायल हुआ है। आरोपी के पास से नकदी और चोरी के जेवर बरामद किए गए हैं, जबकि उसके एक साथी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र में रोजगार सेवक के बंद मकान में बीती 24 अक्तूबर को हुई चोरी की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। घटना में शामिल रहा एक शातिर मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल भी हुआ है। एक सिपाही भी चोटिल हुआ है। शातिर के पास से 9,200 रुपये और चोरी के कुछ जेवर बरामद हुए हैं। अभी उसके एक साथी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

मूल रूप से अरवल थाना क्षेत्र के श्रीमऊ निवासी संजय राजपूत रोजगार सेवक हैं। उनका मकान सांडी के मोहल्ला नवाबगंज में है। बीती 23 अक्तूबर को वह अपनी पत्नी पूजा सिंह के साथ भाईदूज पर ससुराल गए थे। 24 अक्तूबर को वापस आने पर मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा मिला था। अंदर जाने पर भी सामान बिखरा मिला था। संजय ने दावा किया था कि चोर घर से दस लाख रुपये कीमत के जेवर और 45 हजार रुपये चोरी कर ले गए।

दो चोरों की की जा रही थी तलाश
घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस ने कई टीमे बनाई थीं। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी के फुटेज से कुछ अहम सुराग मिले थे। इसी आधार पर दो चोरों की तलाश की जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिली थी कि घटना में शामिल रहा बिलग्राम के काजीपुरा निवासी कमरूल बघौली रोड पर एक ईंट भट्ठे के पास कहीं जाने के लिए खड़ा है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर कमरूल भागने लगा और इसी दौरान पुलिस पर फायर भी कर दी।
विज्ञापन

नकदी और जेवर बरामद
जवाबी फायरिंग में कमरूल के दाएं पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। इस दौरान सांडी थाने में तैनात सिपाही विनय सिंह भी घायल हो गया। दोनों को सीएचसी सांडी ले जाया गया। यहां विनय को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि कमरूल को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। सीओ ने बताया कि कमरूल के पास से एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा, 9200 रुपये और चोरी के जेवर मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें