फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: 1.80 लाख के लेनदेन में मारी थी गोली, भट्टा व्यवसायी की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत, एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Jul 2026 11:41 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: संडीला कोतवाली क्षेत्र में रुपये के लेनदेन के विवाद के चलते ऑटो सवार पांच लोगों द्वारा गोली मारे जाने से घायल हुए भट्टा व्यवसायी की लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपियों में से एक नामजद आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में संडीला कोतवाली क्षेत्र के उन्नाव तिराहे पर रुपये के लेनदेन को लेकर युवक को गोली मारने के मामले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपितों में शामिल एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन

नगर के रेलवे क्रॉसिंग के पास रहने वाले शिवम जायसवाल (28) को मंगलवार रात उन्नाव तिराहे के पास ऑटो सवार पांच लोगों ने गोली मार दी थी। गोली उसके पेट में लगी थी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया और वहां से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था।

करीब 1.80 लाख रुपये के लेनदेन का था विवाद
घटना के संबंध में घायल के भाई रिषभ की तहरीर पर पुलिस ने सूरज सिंह, शिवा सिंह, पवन, माशू और साहिल के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की थी। करीब 1.80 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

नामजद आरोपी साहिल गिरफ्तार
इलाज के दौरान गुरुवार देर रात ट्रॉमा सेंटर में शिवम की मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। म्रतक भट्टा ब्यवसाई थे,एक पुत्र व पत्नी है। कोतवाल वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें