फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में गरजे डिप्टी CM: बोले- जनता कभी गुंडे-माफियाओं को स्वीकार नहीं करेगी, 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार

Thu, 29 Oct 2026 05:32 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: मल्लावां स्थित पैतृक नगर पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यूपी की जनता गुंडे और माफियाओं को कभी स्वीकार नहीं करेगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने नसीहत दी कि सपा दिन में सपने न देखे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के मल्लावां कस्बे में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दावा किया है कि विधान परिषद चुनाव में भाजपा ने अपनी सीटें बरकरार रखी हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनने का दावा भी उप मुख्यमंत्री ने किया है।

विज्ञापन

पैतृक नगर में आयोजित दंगल का शुभारंभ करने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान, एमएलसी चुनाव में भाजपा ऑलआउट हो गई है, को लेकर किए गए सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा सच्चाई से मुंह मोड़ रही है। सपा दिन में सपने न देखे। कहा कि यूपी के लोग कभी भी गुंडे माफियाओं को स्वीकार नहीं करेंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

2027 के चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा
जब-जब सपा आई है, तब-तब कानून व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। आज उत्तर प्रदेश संसाधनों से लेकर कानून व्यवस्था तक में अव्वल है। उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री की गरीब कल्याण योजनाओं और यूपी की कानून व्यवस्था की बदौलत 2027 के चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा। मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि धीरे धीरे व्यवस्थाएं सही हो जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें