फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: लखनऊ में तैनात महिला सिपाही का फंदे से लटका मिला शव, 12 साल पहले किया था अंतरजातीय प्रेम विवाह

Wed, 04 Feb 2026 09:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
महिला सिपाही की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ कमिश्नरेट के इंदिरानगर थाने में तैनात महिला सिपाही ने आलू थोक स्थित आवास में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना को लेकर परिजन चुप्पी साधे हैं। महिला सिपाही ने 12 साल पहले प्रेम विवाह किया था। मूलरूप से बरेली की रहने वाली प्रीति (30) 2021 बैच की सिपाही थी। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि प्रीती ने 12 साल पहले जातिबंधन तोड़कर सौरभ श्रीवास्तव के साथ प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों हरदोई आ गए थे।

विज्ञापन


यहां सौरभ के चाचा आलू थोक में रहते हैं। चाचा के घर में ही सौरभ और प्रीति रहते थे। प्रीति के सात माह की एक बच्ची है। पांच दिन पहले वह चचेरे देवर की दस फरवरी को होने वाली शादी के कारण अवकाश पर घर आई थी। परिजनों का दावा है कि दो मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर शाम तक प्रीति ने घरेलू काम किया। इसके बाद नीचे के कमरे में चली गई। काफी देर तक वह नजर नहीं आई तो देवर पंकज उन्हें बुलाने पहुंचा।

दरवाजा बंद होने पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो प्रीति साड़ी के फंदे से लटक रही थीं। उनके जीवित होने की आस में परिजनों ने किसी तरह कमरे में घुसकर उन्हें फंदे से उतारा। एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन शव लेकर घर आए और पुलिस को सूचना दी। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि शव मोर्चरी में रखवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें