फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता पर हुआ साइबर अटैक, हैकर ने सोशल मीडिया अकाउंट को बनाया निशाना

Fri, 22 Feb 2019 11:49 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भाजपा विधायक की प्रोफाइल हैक कर नाम बदला
विज्ञापन
हरदोई के एक भाजपा नेता साइबर हमले का शिकार हो गए। हैकर्स ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट को अपना निशाना बनाया। शुक्रवार सुबह जब भाजपा नेता ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट देखा ताे उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उन्होंने नजदीकी पुलिस स्टेशन पर इसकी शिकायत दर्ज करवाई। 
विज्ञापन


भाजपा से सवायजपुर विधायक माधवेंद्र सिंह की फेसबुक आईडी गुरुवार रात हैकर्स के एक ग्रुप ने हैक कर ली। हैकर ने पहले तो भाजपा विधायक माधवेंद्र सिंह के प्रोफाइल का नाम बदल कर 'बनरी टनाका' किया। 

इसके बाद हैकर भाजपा विधायक माधवेंद्र सिंह की मेल आईडी और पासवर्ड भी बदल दिया। सुबह-सुबह विधायक के पास परिचितों के फोन आने लगे। जब उन्होंने अपनी आईडी खोलने की कोशिश की तो वो नहीं खुली। इसके बाद उन्हे लोगों ने बताया कि उनकी प्रोफाइल का नाम माधवेंद्र सिंह से बदल कर 'बनरी टनाका' रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें