फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: हॉटस्पाट में दो पक्षों में बवाल, मारपीट और पथराव के बाद गांव में पसरा सन्नाटा, मुकदमा दर्ज

Sun, 17 May 2020 03:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
दो पक्षों में हुआ पथराव फिर पसर गया सन्नाटा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरदोई के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में हॉटस्पाट घोषित ग्राम मटियामऊ में शुक्रवार रात दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट के बाद जमकर पथराव भी हुआ। पुलिस ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने और पथराव होता रहा।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्ष के कुल 18 लोगों के विरुद्ध बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने, लॉकडाउन का उल्लंघन करने की रिपोर्ट दर्ज की है। चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शुक्रवार देर रात घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। 

बीती 11 मई को मटियामऊ के मजरा बल्लीपुर में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से यह इलाका हॉटस्पाट घोषित है। शुक्रवार की शाम को गांव के दो पक्षों में पुराने मुकदमे की रंजिश में मारपीट होने लगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

यूपी पुलिस
गांव में ही ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक ज्ञान सिंह, सिपाही सुरेश कुमार, वीर ङ्क्षसह, अशोक कुमार, जयचंद्र आदि मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। हालात बिगडऩे की सूचना कोतवाली में दी गई तो और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

इस पर कई आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उपनिरीक्षक ज्ञान ङ्क्षसह की तहरीर पर एक पक्ष के हारुन, शकील, एहतेशाम उर्फ शंभू, वकील, जुबैद पुत्रगण अब्दुल हफीज उर्फ नत्थू, जुनैद पुत्र एहतेशाम, उजैर पुत्र जुबैर, मसीउल उर्फ भग्गू पुत्र सत्तार, शादाब और छोटू पुत्रगण इलियास, तालिब और अनीस पुत्रगण नसरत के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।

दूसरे पक्ष से मैनुस पुत्र इस्माइल, मोहम्मद आलम उर्फ बौना और चांद आलम पुत्रगण मैनुस, खुशनूर पुत्र इलियास और शानू पुत्र यूनुस को नामजद करते हुए दोनों पक्षों के 20-25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध भी बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने, लॉकडाउन का उल्लंघन करने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल कमलेश कुमार ने बताया कि हारुन, शकील पुत्रगण अब्दुल हफीज उर्फ नत्थू, जुनैद पुत्र एहतेशाम, मैनुस पुत्र इस्माइल को गिरफ्तार कर लिया है। इन चारों को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें