फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: भाजयुमो नेता को लात-घूंसों से पीटकर दरोगा ने हवालात में किया बंद, लाइन हाजिर

Sun, 29 Jan 2023 04:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हरदोई जिले के शाहाबाद में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल नगर अध्यक्ष दौलतराम को कोतवाली के एक दरोगा ने पीट पीटकर हावालात में बंद कर दिया। इस प्रकरण पर साथी कार्यकताओं में नाराजगी है। भाजपाइयों ने मामले की शिकायत एसपी से की है। एसपी राजेश द्विवेदी ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन


शनिवार देर रात भाजपा नेता भूमि संबंधी विवाद में पार्टी कार्यकर्ता की बहन के साथ हुई अभद्रता के संबंध में कोतवाली में प्रार्थना पत्र देने गए थे। आरोप है कि बातचीत के दौरान दरोगा रामलाल सोनकर उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दौलतराम की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। दरोगा यहीं नहीं रूके, मारपीट कर उसे हवालात में बंद कर दिया।

मामले की जानकारी होने पर भाजपाइयों ने कोतवाली पहुंच कर कड़ा विरोध व्यक्त करते हुए उच्चाधिकारियों व पार्टी जिलाध्यक्ष सहित शीर्ष नेताओं को पुलिस के रवैये की जानकारी देते हुए दरोगा पर कार्रवाई की मांग की। शीर्ष नेताओं के सख्त रवैये के चलते पुलिस ने मंडल अध्यक्ष को रात में ही छोड़ दिया। एसपी राजेश द्विवेदी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। उनका कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें