फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: अधिवक्ता कनिष्क मेहरोत्रा हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती

Fri, 02 Aug 2024 12:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: अधिवक्ता कनिष्क मेहरोत्रा हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
आरोपी को अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता कनिष्क मेहरोत्रा हत्याकांड के आरोपी से गुरुवार रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में नीरज कुमार (32) निवासी झरोईया शहर कोतवाली गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस की मुठभेड़ बामन रोड स्थित निर्माणाधीन बाईपास पर हुई। एसपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


बताते चलें कि मंगलवार रात दो लोग कोर्ट मैरिज को लेकर बातचीत करने मकान में ही स्थित उनके कार्यालय में पहुंचे थे। इसी दौरान कनपटी पर गोली मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। शहर के व्यस्ततम इलाके में हुई इस वारदात से खलबली मच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें